>
Title: Laid the Action Taken statements of the Standing Committee on Agriculture.
श्री बसुदेव आचार्य (बांकुरा): महोदया, मैं कृषि संबंधी स्थायी समिति के निम्नलिखित प्रतिवेदनों पर सरकार द्वारा-की-गई कार्यवाही दर्शाने वाले विवरण (हिन्दी तथा अंग्रेजी संस्करण) सभा पटल पर रखता हूं:
1. कृषि मंत्रालय (कृषि और सहकारिता विभाग) की "कृषि उपज की मूल्य निर्धारण नीति" के बारे में 41वें प्रतिवेदन (14वीं लोक सभा) में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी तीसरा प्रतिवेदन।
2. कृषि मंत्रालय (कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग) की "भारत में कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों में वैश्विक जलवायु परिवर्तन का प्रभाव" के बारे में 47वें प्रतिवेदन (14वीं लोक सभा) में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी दसवां प्रतिवेदन।
3. कृषि मंत्रालय (कृषि और सहकारिता विभाग) की अनुदानों की मांगों (2009-10) के बारे में पहले प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी 13वां प्रतिवेदन।
4. कृषि मंत्रालय (पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग) की अनुदानों की मांगों (2009-10) के बारे में दूसरे प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी 14वां प्रतिवेदन।
5. कृषि मंत्रालय (कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग) की अनुदानों की मांगों (2009-10) के बारे में चौथे प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी 15वां प्रतिवेदन।
6. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की अनुदानों की मांगों (2009-10) के बारे में पांचवें प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी 16वां प्रतिवेदन।
7. कृषि मंत्रालय (कृषि और सहकारिता विभाग) की अनुदानों की मांगों (2010-11) के बारे में छठे प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी 17वां प्रतिवेदन।
8. कृषि मंत्रालय (पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग) की अनुदानों की मांगों (2010-11) के बारे में सातवें प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी 18वां प्रतिवेदन।
9. कृषि मंत्रालय (कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग) की अनुदानों की मांगों (2010-11) के बारे में आठवें प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी 19वां प्रतिवेदन।
10.खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की अनुदानों की मांगों (2010-11) के बारे में नौवें प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी 20वां प्रतिवेदन।
11.कृषि मंत्रालय (कृषि और सहकारिता विभाग) की "मानसून की कमी तथा कृषि क्षेत्र पर उसके प्रभाव को कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों" के बारे में 11वें प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी 27वां प्रतिवेदन।
12.कृषि मंत्रालय (कृषि और सहकारिता विभाग) की अनुदानों की मांगों (2011-12) के बारे में 22वें प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी 28वां प्रतिवेदन।
13.कृषि मंत्रालय (कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग) की अनुदानों की मांगों (2011-12) के बारे में 23वें प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की-गई-कार्यवाही संबंधी 29वां प्रतिवेदन।
अध्यक्ष महोदया : अच्छा है, बहुत अच्छा है।